Wednesday, October 21st, 2026

कोलकाता में नेताजी के नाम पर बनेगी नई पुलिस बटालियन

कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों (West Bengal election 2021) से पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस का नाम भुनाने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता पुलिस में अब नेताजी के नाम पर नई बटालियन बनाने का ऐलान किया है।  विधानसभा में बजट पेश करते समय ममता ने घोषणा की कि कोलकाता पुलिस फोर्स में नेताजी बटालियन का गठन किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी ने नेताजी के जन्‍मदिन 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया था। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता आए थे और विक्‍टोरिया मेमोरियल में आयोजित भव्‍य कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस पर मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखा विरोध जताते हुए कहा था कि पराक्रम दिवस मनाने संबंधी उनसे परामर्श नहीं लिया गया था।

 

#पुलिस बटालियन

Source : Agency

पाठको की राय